BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मोदी की दूरगामी सोच के कारण हुआ 6 वर्षों में बड़ा परिवर्तन - सीएम योगी

गोरखपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन के साथ अन्य उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत ही देश में छह वर्ष में बड़ा परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में छह वर्ष पहले जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली तब माहौल बेहद ही खराब था। देश में अराजकता, अव्यवस्था, अविश्वास और असुरक्षा का वातावरण था। इसके बाद भी पीएम मोदी ने अपनी बेहद कुशल कार्यक्षमता के साथ देश के विकास को पटरी पर ला दिया। अब देश के लोगों को नये विश्वास के साथ ही गौरव की भी अनुभूति होती है। उन्होंने देश को बेहद ही सु²ढ़ व्यवस्था दी है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल तथा दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत ही देश में छह वर्ष में बड़ा परिवर्तन हुआ है।

उन्होंने कहा कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के साथ मुफ्त में बिजली कनेक्शन, शौलाचाय के लाभ के साथ ही उज्जवला योजना व कन्या सौभाग्य योजना का लाभ मिल रहा है। हर योजना का उनके पास तक पहुंचने का बेहद सुगम मार्ग बनाया गया है। सरकार का प्रयास है कि हर योजना अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नागरिक की चिंता की। गरीबों के लिए आर्थिक मदद का बड़ा पैकेज घोषित करने के साथ रोजगार गंवा चुके लोगों के लिए नये अवसर की तलाश की। संकट के समय में हर शख्स के पास तक दवा तथा इलाज की व्यवस्था पहुंची।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More