BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैं हर रोज गोमूत्र का सेवन करता हूं : अक्षय कुमार

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि वह हर रोज गोमूत्र का सेवन करते हैं और ऐसा वह आयुर्वेदिक कारणों से करते हैं। अक्षय फिलहाल हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भूपती के साथ स्कॉटलैंड में अपनी अगली फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान 'इन टू द वाइल्ड' के अपने विशेष एपिसोड को लेकर उत्साहित अक्षय ने एडवेंचरर और टीवी होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ रूबरू हुए और उनके साथ जंगल के इस दुस्साहसिक सफर की कुछ चुनौतियों पर बात की।

जब हुमा ने उनसे इस दौरान यह पूछा कि वह शो पर हाथी के गोबर से बनी चाय को पीने के लिए खुद को किस तरह से मनाया, तो इस पर अक्षय ने कहा, "मैं चिंतित नहीं था। मैं काफी ज्यादा रोमांचित था। मैं आयुर्वेदिक कारणों के चलते हर रोज गोमूत्र का सेवन करता हूं, तो मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था।"

अक्षय ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में एक दुस्साहसिक सफर पर गए थे, जहां 'इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' के एक एपिसोड की शूटिंग की गई, जिसे 11 सितंबर डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More