BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैं नकारात्मक किरदार बुद्धिमानी से चुनता हूं: पंकज त्रिपाठी

मुंबई । अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने शानदार प्रदर्शनों से प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया है। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों में कुछ नकारात्मक भूमिकाएं भी हैं, जैसे कि वेब सीरीज में खूंखार गैंगस्टर कालिन भैया, गैंग्स ऑफ वासेपुर में कसाई सुल्तान और सेक्रेड गेम्स में गुरुजी। उनका कहना है कि वह नकारात्मक किरदारों को बुद्धिमानी से चुनते हैं।

पंकज ने कहा, "हमारे युवा दिनों में खलनायकों को लेकर विचार सीमित था। हालांकि खलनायकों के किरदार भी कहानियों पर निर्भर करता है। पहले 'मिजार्पुर' और 'गुड़गांव' के साथ और फिर 'सेक्रेड गेम्स' में मैं मनुष्यों के काले पक्ष को उजागर करने में सक्षम रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं नकारात्मक किरदारों को बुद्धिमानी से चुनता हूं।"

हालांकि अभिनेता ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उनकी कोई भी भूमिका एक जैसी न हो।

उन्होंने कहा, "कालीन को अपनी शक्ति का नशा है, इसलिए वह अपने आत्म-मूल्य की रक्षा करने का काम करता है। मुझे खुशी है कि लेखक अद्वितीय नकारात्मक चरित्र लिख रहे हैं, जो मात्र खुंखार हंसी से ज्यादा है। मजबूत कहानियां और चरित्र ही बता पाते हैं कि वह नकारात्मक व्यक्ति ऐसा क्यों है।" 
साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More