BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मेलबर्न टेस्ट : 195 रनों पर ढेर हुई आस्ट्रेलिया

मेलबर्न। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन शनिवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर समाप्त कर दी।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा टिक नहीं सके।

आस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 48 रन मार्नस लाबुशैन ने बनाए। इतने रन बनाने के लिए लाबुशैन ने 132 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 92 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। मैथ्यू वेड ने 30 रन बनाए।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More