BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुददों की फाईलों के त्वरित निपटान के लिए रन-थ्रू-फाइल प्रणाली को विकसित करें : CM मनोहर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महत्वपूर्ण मुददों की फाईलों के तवरित निपटान के लिए रन-थ्रू-फाइल (आरटीएफ) प्रणाली को विकसित करें ताकि ऐसे महत्वपूर्ण मुददों की फाइलों का जल्द से जल्द निपटान हो सके।

मुख्यमंत्री ने गुरूवार को यहां वित्त विभाग के संचालन से संबंधित विभिन्न कार्यप्रणाली व क्रियाकलापों के बारे में आयोजित की गई एक समीक्षा बैैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने वित्त विभाग के संचालन और राज्य की राजकोषिय स्थिति के संबंध में एक प्रस्तुति भी दी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि संबंधित विभाग ऐसी महत्वपूर्ण फाइलों के त्वरित निपटान के लिए वित्त विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु विभिन्न प्रश्नों के लिए तैयार चेकलिस्ट की सुविधा भी प्रदान करें, ताकि महत्वपूर्ण मुददों की फाइलों को जल्द से जल्द से निपटाया जा सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए सुझाव दिया कि अर्थव्यवस्था की वृद्वि व इक्विटी के लिए विभाग को विभिन्न सुधारों को शुरू करना चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन.प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी.उमाशंकर के अलावा वित्त विभाग के अन्य वरिष्ठï अधिकारी भी मौजूद थे।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More