BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुझे पता है लोग सोशल मीडिया में मुझसे प्यार जताते हैं : पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के व्यस्ततम कलाकारों में से एक हैं, लेकिन जब वह ऐसी बात करते हैं कि स्टार का मतलब क्या होता है, यह उन्हें पता नहीं है, तो वाकई में हैरानी होती है। बहरहाल, पंकज इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि लोग सोशल मीडिया के जरिए उनसे प्यार जताते हैं।

पंकज ने आईएएनएस को बताया, "कुछ भी नहीं बदला है। मुझे कोई आइडिया नहीं है कि मैं स्टार हूं भी या नहीं या स्टार बनना क्या होता है। मुझे स्टारडम के बारे में भी कुछ पता नहीं है। मैंने ईमानदारी से अपना काम किया है और आज भी वही कर रहा हूं।"

वह आगे कहते हैं, "मैं जानता हूं कि लोग मुझसे प्यार करते हैं। सोशल मीडिया से मुझे इसका पता लगा है। कभी-कभी मुझे लगता है कि दर्शकों का प्यार एक फिक्स्ड डिपोजिट की तरह है और मुझे ब्याज के साथ उन्हें इसे लौटाना है, इसलिए जितनी जिम्मेदारी और जितना विश्वास बढ़ेगा, मुझे उतना ही प्यार दर्शकों को ब्याज के साथ लौटाना होगा।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में पंकज '83', 'संदीप और पिंकी फरार', 'मुंबई सागा' और 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाले हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More