BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुख्तार अंसारी के बेटों पर यूपी पुलिस ने रखा इनाम

लखनऊ । लखनऊ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों -- अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। ये दोनों भाई अवैध जमीन पर कब्जा करने के मामलों को लेकर वॉन्टेड हैं। अब्बास अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 2017 में घोसी सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

2 दिन पहले ही गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी, उसके भाइयों - शर्जील राजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत जमीन पर कब्जा करने, गबन करने समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने कहा कि अब्बास और उमर के खिलाफ जमीन कब्जाने और अवैध निर्माण के मामले में मामले दर्ज किए गए थे। हाल ही में राज्य सरकार ने पॉश इलाके डालीबाग में अब्बास अंसारी की दो इमारतों का ढहाया था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने अदालत से दोनों भाइयों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने को कहा था।

वहीं पुलिस मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने की भी तैयारी कर रही है, जो कि अभी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने डॉन के आर्थिक साम्राज्य पर शिकंजा कस दिया है और उसकी 48 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की आय पर रोक लगा दी है। वाराणसी, गाजीपुर, मऊ और जौनपुर में उसकी संपत्तियों को या तो जब्त कर लिया गया है या ध्वस्त कर दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More