BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मास्क के लिए फंड जुटाने में आगे आए सितारे

मुंबई। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सोनू सूद, जान्हवी कपूर, अलाया एफ, सोहा अली खान, नेहा कक्कड़ और शान जैसे सितारें कोविड से प्रभावित मरीजों को सहायता देने के मद्देनजर एक ऑनलाइन फंडराइजर कैम्पेन के लिए साथ आए हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों और कोविड-19 के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दस लाख मास्क जुटाना है और इन्हें दान में देकर उन्हें लाभ पहुंचाना है। इसे 'मिशन : 1 मिलियन मास्क' का नाम दिया गया है।

इस पहल में ये सभी मशहूर हस्ती महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आगे आए हैं।

सोनू ने इस पर कहा, "एक ऐसे अभियान में शामिल होने का अनुभव असाधारण है, जिसमें दस लाख मास्क दान में दिए जाएंगे। यह एक रिमांइडर है कि किस तरह से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस तरह के बेहतरीन प्रयासों को किया जाना समय की मांग है।"

इस अभियान को अंजाम देने के लिए स्टार्ट-अप एंटरप्राइज क्रिएटिव आइडिया ने गिव इंडिया सहित कई एनजीओ संग साझेदारी की है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More