देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई । ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने रविवार को सूचित किया कि सालाना आधार पर अगस्त में घरेलू बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इस महीने के दौरान देश में कुल 33, 564 वाहनों की बिक्री की, जबकि कंपनी ने बीते साल इसी अवधि में 45, 373 वाहनों की बिक्री की।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा, "कंपनी के ऑटो सेक्टर में समग्र बिक्री (घरेलू व निर्यात) अगस्त 2019 में 36,085 वाहनों की रही। यह बीते अगस्त 2018 में 48, 324 वाहनों की रही।"
इसमें कहा गया कि कंपनी का निर्यात बीते महीने 15 फीसदी गिरकर 2521 यूनिट रह गया।
घरेलू बाजार में अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 32 फीसदी घटकर 13,507 यूनिट रही और व्यावसायिक वाहन की बिक्री 28 फीसदी घटकर 14,684 यूनिट रही।
उन्होंने कहा, "हम आगे त्योहारी सीजन को लेकर आशावान हैं।"
कंपनी के उपकरण खंड में भी बिक्री में बड़ी गिरावट रही। घरेलू बिक्री में 15 फीसदी व निर्यात में 33 फीसदी की गिरावट रही।
कंपनी ने कहा, "अगस्त 2019 में घरेलू बिक्री 13871 यूनिटों की रही, जो अगस्त 2018 में 16,375 यूनिट रही। अगस्त 2019 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू व निर्यात) 14817 यूनिटों की रही, जो इसी अवधि में बीते साल 17,785 यूनिटों की रही। इस महीने निर्यात 946 यूनिटों का रहा।"
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 15 या 16 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और विशेष महत्व
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
सोते समय पैरों में होता है दर्द, इन घरेलू उपायों से पाए निजात