देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अपने ही हेलीकॉप्टर एमआई-17 को गलती से मार गिराने के मामले में 6 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस मामले में दो अफसरों को कोर्ट मार्शल और बाकी चार को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इन अधिकारियों में 2 एयर कमोडोर (सेना के ब्रिगेडियर के समतुल्य) और 2 फ्लाइट लेफ्टिनेंट (आर्मी कैप्टन के समतुल्य) शामिल हैं।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि एक ग्रुप कैप्टन और एक विंग कमांडर पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले की कोशिश की थी।
उस दिन हमारी वायुसेना ने गलती से अपने ही एक हेलीकॉप्टर पर निशाना साध गिरा दिया था, जिसमें 6 अधिकारी शहीद हो गए थे। शुरुआत में इसे हादसा माना गया लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि हेलीकॉप्टर को श्रीनगर में तैनात एयर डिफेंस सिस्टम ने हिट किया था। यह सिस्टम बालाकोट स्ट्राइक के बाद से ही हाई अलर्ट पर था। गिराए जाने से 10 मिनट पहले ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। हाल ही वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने इसे भारी चूक मानना था। उन्होंने कहा था कि हमारी मिसाइल ने ही हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसकी पुष्टि हो चुकी है। प्रशासनिक और अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
चुनाव आयुक्तों का चयन पीएम,विपक्ष के नेता व देश के CJI की समिति करेगी -सुप्रीम कोर्ट
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा