BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारत ने कहा, पाकिस्तान ने बनाया कुलभूषण जाधव के ऊपर काफी दबाव

नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को गिरफ्तारी के तीन साल बाद कॉन्सुलर एक्सेस मिला। पाकिस्तान में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव अहलूवालिया ने सोमवार को इस्लामाबाद में जाधव से मुलाकात की। इसके बाद भारत ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी आज कुलभूषण जाधव से मिले। हमें अभी इस पर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। मुलाकात के दौरान ये साफ था कि कुलभूषण जाधव के उपर काफी दबाव बनाया गया है। 

इस्लामाबाद स्थित अपने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से पूरी विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद भारत इस पर आगे निर्णय लेगा कि अब क्या करना है। हमें ये देखना है कि क्या पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के निर्देशों का पालन किया है या नहीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जाधव की मां से मुलाकात की और उन्हें आज के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
जाधव को सोमवार को राजनयिक पहुंच मुहैया कराना अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के आदेश के प्रति पाकिस्तान की बाध्यता है। जाधव पाकिस्तान के अपुष्ट दावों को बनाए रखने के लिए गलत बयानी करने के भीषण दबाव में दिख रहे हैं। सरकार जाधव को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षित भारत वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More