देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर । भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने माना है कि भारत भी विश्वव्यापी मंदी की चपेट में है। यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कहा कि यह सही है कि विश्वव्यापी मंदी के चलते भारत में भी मंदी छाई हुई है, लेकिन यह भी सही है भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की तरफ अग्रसर है। साथ ही भारत देश दुनिया के अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है। हालांकि रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष से ही सवाल पूछा कि बेरोजगारी का आंकडा कितने वर्ष पुराना है।
त्रिवेदी ने गहलोत सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा आरोप लगाया कि जब से राजस्थान में गहलोत सरकार आई है, हर क्षेत्र में गिरावट आ रही है। राजस्थान सरकार का हाल एक फूल दो माली जैसा हो गया है। उन्होंन आरोप लगाया कि यहां पर कांग्रेस के चरित्र में दुविधा की स्थिति नजर आती है। यहां पर दो पावर सेंटर हो गए है। चाहे निकाय चुनाव का मामला हो, या कानून व्यवस्था की स्थिति का मामला गहलोत सरकार में सौहार्द्र और तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश