BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने अपने दशहरा समारोह के बारे में की खुलकर बात

मुंबई । दशहरा के शुभ अवसर पर, बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने उत्सव के बारे में बात की और साझा किया कि वह त्यौहार कैसे मनाती है।

अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी भी बुरी या नकारात्मक ताकतों को दूर करने के लिए अपने घर की सफाई करती हैं और उसे सजाती हैं।

अभिनेत्री ने कहा,"मैं अपने घर को पारंपरिक तरीके से सजाकर दशहरा मनाती हूं। मुख्य द्वार को एक सुंदर तोरण (फूलों या आम के पत्तों से सजाया गया एक दरवाजा) से सजाया जाता है। मैं दशहरे के स्वागत के लिए फर्नीचर को इधर-उधर घुमाती हूं"

36 वर्षीय अभिनेत्री, जिन्होंने मधुर भंडारकर की 'फैशन' से हिंदी फिल्म की शुरूआत की और 'जेल', 'हीरोइन' और तमिल फिल्म 'थानी ओरुवन' जैसी फिल्मों में काम किया, ने त्यौहार का महत्व समझाया और बताया कि कैसे यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, "इस त्योहार की भावना दिव्य है और अच्छाई में विश्वास करने के महत्व के बारे में बहुत कुछ सिखाती है। यह जानकर राहत मिलती है कि अच्छाई हर चीज के अंत में बुराई पर विजय प्राप्त करती है और यह हमेशा हमारे साथ रहना चाहिए।"

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More