BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉबी देओल : अब्बास-मस्तान मेरे लिए परिवार की तरह हैं

मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ आठ साल बाद 'पेंटहाउस' में काम करेंगे। बॉबी ने सोलजर, हमराज, अजनबी और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में अब्बास-मस्तान के साथ काम किया है। बॉबी कहते हैं, "अब्बास-मस्तान मेरे लिए परिवार की तरह हैं। यह सोलजर की वजह से 22 साल पुराना जुड़ाव रहा है। मैंने हमेशा से फिल्म बनाने के उनके विजन को पसंद किया है। मैं उनके साथ फिर से काम करके खुश हूं।"

बॉबी फिल्म में अर्जुन रामपाल, मौनी रॉय, शरमन जोशी, साइरस बरोचा और वलूचा डी सोसा के साथ नजर आएंगे। अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज की तारीख की घोषणा होना बाकी है। फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

इस बीच, प्रकाश झा की वेब श्रृंखला आश्रम में अपनी भूमिका के साथ सुर्खियों में आए बॉबी शो के अगले सीजन के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्में लव हॉस्टल, एप 2 और एनिमल हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More