देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन टैंकर से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे के साथ पथराव हुआ। जिस घटना में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर में पानी की किल्लत के चलते लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पहले ग्राम पंचायत की ओर से पानी की सप्लाई के लिए पानी की पूर्ति टैंकरों से की जाती थी लेकिन अब आन्यौर गांव गोवर्धन नगर पालिका से जोड़ दिया गया है। अब इस गांव में पानी की सप्लाई की पूर्ति नहीं हो पा रही। बृहस्पतिवार को एक टैंकर पानी का गांव पहुंचा था। पानी पहले भरने को लेकर चंदन पुत्र मंगल और वृज विहारी पुत्र पदम् पक्ष आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों के लाठी, डंडे के साथ जमकर पथराव हुआ। जिस घटना में दोनों पक्षों से चंदन पुत्र मंगल, सतीश पुत्र चंदन, हरिओम पुत्र निरंजन व वृज विहारी पुत्र पदम्, निरोति सिंह पुत्र पदम्, भोले पुत्र पदम् घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को सीएससी गोवर्धन में उपचार के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया दोनों पक्षों को चोट आई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
सेहत और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी है हल्दी पानी, स्वस्थ व मजबूत रहता है शरीर, आता है निखार