BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीते 24 घंटों में सामने आए 94 हजार से अधिक नए मामले, कुल आंकड़े 47 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 94,372 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इसी अवधि में करीब 1,112 मौतें दर्ज की गई। नए मामलों के साथ देश में रविवार को कोविड -19 के कुल मामले 47 लाख के पार हो गए। यहां अब तक कुल 47,54,356 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 47,54,356 मामलों में से, 9,73,175 सक्रिय मामले हैं, जबकि 37,02,595 लोग इस संक्रमण से ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 78,586 लोग वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए। पिछले 24 घंटों में 78,399 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 14,859 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 77.77 फीसदी है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.66 फीसदी रह गई है।

देश में महाराष्ट्र 10,15,681 मामलों और संक्रमण से हुई 28,726 मौतों के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को एक ही दिन में 10,71,702 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनके साथ अब तक 5,62,60,928 सैंपल का टेस्ट हो चुका है।

वहीं वैश्विक स्तर पर भारत कोविड -19 महामारी से प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More