देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपटना। बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार दोपहर बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से 18 लोगों की मौत हो गई है। विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है।
विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो तथा कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी।
इधर, विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। राजधानी पटना में मंगलवार रात पुलिस लाइन में एक विशाल पेड़ गिर जाने से नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है। आनन-फानन में घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस महरनिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और हालत का जायजा लिया तथा घायल जवानों का हाल जाना।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका हमलों में 18 लोगों की मौत तेहरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा, संरा ने की संयम बरतने की अपील
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास