BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार चुनाव : प्रथम चरण के लिए 1,066 प्रत्याशी मैदान में, 319 पर दर्ज हैं अपराध

पटना। बिहार में प्रथम चरण में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1,066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 319 प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि विधानसभा के प्रथम चरण चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों के जांच और नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 1,066 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें से 319 ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अबतक 340 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे चरण के लिए 78 विधानसभा क्षेत्र में 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भी नामांकनपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और अब तक 19 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन से पहले निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More