BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार के 16 जिलों की 32 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित, अब तक 16 की मौत

पटना। बिहार में प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद राज्य में बाढ़ से 16 जिले प्रभावित हैं। राज्य के 16 जिलों की 32 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है, जबकि अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभवित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों के 96 प्रखंडों की कुल 670 पंचायतें बाढ़ से आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। वहां की 32 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों में राहत व बचाव का कार्य तेज कर दिया है। साथ ही सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के साथ लगातार निगरानी हो रही है।

विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर, समस्तीपुर और पूर्णिया जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को लगाया गया है।

इसके अलावा दो एनडीआरएफ की और तीन एसडीआरएफ की अन्य टीमें दूसरे बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले से तैनात हैं।

प्रभावित इलाकों में 2585 नावों का परिचालन किया जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि जरूरत के अनुसार इन नावों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

अधिकारी ने बताया कि दो लाख 22 हजार से ज्यादा पॉलीथीन शीट और एक लाख 4 हजार से ज्यादा सूखा राशन पॉकेट बांटे गए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में फसल के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन होने के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति की जाएगी।

प्रभावित क्षेत्रों में 68 राहत शिविर और 621 सामुदायिक किचेन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, अब तक 223899 बाढ़ प्रभवित परिवारों को अनुग्रहिक राहत (जीआर) की राशि के रूप में प्रति परिवार को 6000 रुपये की दर से कुल 134.34 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More