BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : वाहन जांच में स्कार्पियो से 1.11 करोड़ रुपये बरामद

दरभंगा (बिहार)। बिहार चुनाव के दौरान दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने एक वाहन से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस वाहन पर सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हनुमान नगर चेकपोस्ट के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो से पुलिस ने करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विशनपुर के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि स्कॉर्पियो में बैठे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वाहन समस्तीपुर से मधुबनी के जयनगर जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद रुपयों का संबंध बिहार चुनाव से तो नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बिस्कोमान भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 74 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस वाहन में राजद के झंडे लगे थे।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होनी है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More