BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार : CM नीतीश की JDU ने इस बार दिया नया नारा, RJD ने साधा निशाना

पटना। इस साल मई में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपानीत एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। एनडीए में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी शामिल है। बिहार में भाजपा ने जेडीयू को समर्थन दिया है। अब अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने है और राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। 

जेडीयू ने इस बार क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार का स्लोगन दिया है। यह नारा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह ने दिया है। राजधानी के कई चौराहों पर इस नारे के पोस्टर लगाए गए हैं। वीरचंद्र पटेल पथ स्थित पार्टी ऑफिस के बाहर भी ऐसे होर्डिंग लगाए गए। यहां एक और स्लोगन नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है सच्चा है, अच्छा है। चलो, नीतीश के साथ चलें। 

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि ये हमारा स्लोगन नहीं है। ये 12 करोड़ जनता की आवाज है। गांव-शहर में लोग कहते हैं कि ठीके तो है नीतीश कुमार। दूसरे की यहां वेकेंसी नहीं है। वर्ष 2015 में हुए चुनाव के दौरान बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है नारा खूब चला था। तब प्रशांत किशोर (पीके) ने जदयू के प्रचार अभियान का जिम्मा संभाला था। 


इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र का कहना है कि जेडीयू ने नीतीश कुमार को इस स्लोगन के जरिए एक कदम पीछे ही कर दिया है। यह जल्दीबाजी में दिया गया स्लोगन है, जिसमें बड़े ही ठंडे अंदाज में है कि ठीक ही हैं नीतीश कुमार। बिहार में जो हालत है, जिस तरीके से कानून व्यवस्था का सवाल पैदा हो रहा है, उसमें ठीक ही है कैसे कहा जा सकता है।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More