BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

'बिग बॉस 15' के प्रोमो में अपनी आवाज देंगी रेखा

मुंबई। अभिनेत्री रेखा विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के प्रोमो के लिए अपनी आवाज देंगी । रेखा ने कहा कि बिग बॉस एक बहुत ही नायाब शो है, जिसमें ड्रामा, एक्शन, मस्ती और रोमांच सब है और इसके अलावा, आपको जीवन का एक क्रैश कोर्स करने को मिलता है।

टीवी पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के प्रोमो में रेखा एक पेड़ के लिए एक विशेष वॉयसओवर करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक रोमांचकारी नया अनुभव होने जा रहा है, क्योंकि मैं एक स्पीकिंग ट्री के लिए वॉयस ओवर कर रही हूं, जिसे सलमान ने प्यार से विश्वसुंत्री नाम दिया है, जो ज्ञान, आशा और विश्वास से भरा एक जीवंत पेड़ है। सलमान के साथ काम करके मुझे हमेशा खुशी होती है और मैं उनके साथ इन अनोखे पल को साझा करते हुए खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।

बिग बॉस का नया सीजन ट्विस्ट और 'जंगल में संकट' से भरा होने वाला है क्योंकि घर के अंदर आने से पहले प्रतियोगियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कलर्स शो के प्रोमो में से एक में, सलमान जंगल में घूमते हुए दिखाई देते हैं, जब उन्हें एक पेड़ से आने वाली आवाज सुनाई देती है और उससे बातचीत करना शुरू कर देते हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More