BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिटनेस, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और विश्व कप के बारे में हार्दिक ने कहा...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हार्दिक पांड्या को हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया गया था। पांड्या ने इस ब्रेक में आराम करने के बजाय मेहनत करना पसंद किया। वे दिन में दो बार ट्रेनिंग करते थे। मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण उन्हें ट्रेनिंग करने में समस्या हुई तो वे बड़ौदा चले गए। पांड्या की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि वे ब्रेक में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और अब दक्षिण अफ्रीकी चुनौती के लिए तैयार हैं। पांड्या ने कहा, मेरे लिए यह ब्रेक काफी जरूरी था क्योंकि आईपीएल काफी लंबा रहा और उसके बाद विश्व कप था। दोनों टूर्नामेंट में मैंने अच्छा किया था। इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश में था और इसके लिए मेरे शरीर को आराम करने की जरूरत थी क्योंकि बचाव इलाज से काफी बेहतर होता है।

तभी टीम प्रबंधन ने फैसला किया कि मुझे आराम दिया जाएगा और मैं दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में वापसी करूंगा। उन्होंने कहा, न ही टीम प्रबंधन और न ही मैं, यह चाहते थे कि चोट लगे। आराम ने मेरी काफी मदद की और मेरी फिटनेस अब एक अलग स्तर पर पहुंच गई है।

मैंने पिलेट्स (एक तरह की एक्सरसाइज जो योग के समान होती है) करना शुरू किया और इससे मुझे मदद मिली। यह क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए कोई अलग बात नहीं है। इसलिए मैं देखना चाहता था कि यह कैसे काम करती है और इसने मेरे लिए अच्छा काम किया। बीते एक महीने में मैंने दिन में दो बार ट्रेनिंग की है। मेरी पीठ की समस्या को दूर करने के लिए यह जरूरी था कि मैं कुछ नया करूं।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More