देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महाराष्ट्र में किसानों को महत्ता न देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा राज्य में संस्थानों और संविधान की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा जनादेश का अपहरण कर रही है।
उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल दोहराना चाह रही है। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?
शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम के तहत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। वहीं सरकार बनाने की योजना बना रहीं तीन अन्य पार्टियों- शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा- ने सरकार गठन को चुनौती दी है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी