BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

प्रियंका के आरोप पर बोले BJP नेता, UP की शांति नष्ट करने का काम कर रहा है विपक्ष

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भले ही अब विरोध प्रदर्शन लगभग थम गए हों, लेकिन इस पर राजनीति नहीं रुकी है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हुए हिंसा को लेकर यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। साथ ही योगी सरकार पर अन्य बातों को लेकर भी प्रियंका ने जमकर हमला बोला। अब यूपी में भाजपा के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रियंका पर पलटवार किया है।

शर्मा ने कहा कि प्रियंका हिंदुत्व से अंजान हैं। उन्होंने हिंदुओं की बेइज्जती की है। प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के भगवा चोले पर आक्षेप किया हैं। भगवा पहनावे और परंपरा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। आज 20-20 मैच चल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा इसी में लगे हैं। ये विपक्षियों का आपस का द्वंद है कि कौन ज्यादा वोट खींचता है।

वे भगवा को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष प्रदेश की शांति को नष्ट करने का काम कर रहा। कानून तोडऩा कांग्रेस का काम है। सीआरपीएफ ने भी साफ किया है कि प्रियंका ने प्रोटोकॉल तोड़ा था। एसपी और कांग्रेस के लोगों को लोकसभा चुनाव में हार के बाद वोट बैंक खिसकता दिखाई दिया। इससे पहले प्रियंका ने दिन में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि श्रीकृष्ण और राम करुणा के प्रतीक हैं। हमारे यहां शिव की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में बदला जैसे शब्द की जगह नहीं है, श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की है। इस प्रदेश के सीएम योगी के वस्त्र पहनते हैं, ये भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए। यूपी पुलिस इस वक्त मुख्यमंत्री के बदला लेने वाले बयान पर काम कर रही है।


 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More