देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलखनऊ। कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राज्य टॉप पर है। यह शर्मनाक है और मुख्यमंत्री को इसके बारे में कुछ करना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचीं। वे यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी।
महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी टॉप पर
इससे पहले जारी एनसीआरबी के आंकड़ों में कहा गया है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार तीसरे साल वृद्धि दर्ज की गई है और पूरे देश में उत्तर प्रदेश टॉप पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 59 हजार आठ सौ उनचास मामले दर्ज किए गए हैं। 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3.29 लाख और 2016 में 3.38 लाख मामले दर्ज किए गए थे। महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज मामलों में हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, एसिड हमले, महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और अपहरण आदि शामिल हैं।
56 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश (56,011) में दर्ज किए गए हैं। यूपी के बाद महाराष्ट्र में 31,979 मामले दर्ज किए गए। आंकड़े के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 30,992, मध्य प्रदेश में 29,778, राजस्थान में 25,993 और असम में 23,082 महिलाओं पर हुए अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
धारा 498ए का दुरुपयोग: छोटे झगड़ों को अपराध बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी