देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद एक और मंत्री ने प्याज को लेकर अजीब बयान दे दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मैं शाकाहारी हूं, मैंने प्याज कभी भी नहीं खाया है। मुझे प्याज की कीमतों के बारे में कुछ भी नहीं पता है फिर मैं कैसे कुछ भी बोलूं। आपको बताते जाए कि इससे पहले प्याज की कीमत को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अजीबोगरीब बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में ज्यादा प्याज नहीं खाते हैं।
इससे पहले कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि मैं ऐसे परिवार से हूं, जहां पेट्रोल नहीं पिया जाता इसलिए पेट्रोल के दाम बढ़ने से मुझको कोई परेशानी नहीं है निर्मल (अ) ज्ञान। इधर कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें पी चिदंबरम के अलावा गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा, के सुरेश, कार्ति चिदंबरम आदि ने हिस्सा लिया। कांग्रेस सांसदों के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था ‘‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार ''। वे प्याज की कीमत कम करने के लिए कदम उठाने की मांग भी कर रहे थे। कांग्रेस सांसद अपने साथ एक टोकरी प्याज भी लेकर आए थे ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल