देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को कुशल राजनीतिज्ञ, उच्च कोटि का विधिवेत्ता एवं अर्थवेत्ता और अत्यंत योग्य पार्लियामेंटरियन बताते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व, उन्होंने जेटली के निवास पर शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने भी शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिवंगत अरूण जेटली एक प्रखर राजनेता थे। उनके निधन से राष्ट्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है। वे हरियाणा के लोगों से सदैव अपनत्व रखते थे और समय-समय पर हरियाणा के संदर्भ में चर्चा भी करते थे।
मनोहर लाल ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हिमाचल: पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का 4 दिन बाद हरियाणा से शव बरामद
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं