BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीडीपी ने उठाया राज्यसभा में महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी का मामला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सांसद मीर मोहम्मद फै याज ने राज्यसभा में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने का मामला उठाया। फैयाज ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ मिलकर एक मिलीजुली सरकार का नेतृत्व किया है। और अब उन्हें देशद्रोही (एंटी-नेशनल) कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती एमएलए, एमपी और मुख्यमंत्री तक रह चुकी हैं। उनके पिता देश के गृह मंत्री थे। फैयाज ने मांग की कि महबूबा मुफ्ती को तुरंत रिहा किया जाय। पीडीपी सांसद ने कहा, राज्य में एक डर का माहौल है। अगर आप कुछ बोलेंगे तो जेल जाएंगे।

बता दें कि जम्मू कश्मीर सरकार ने 31 जुलाई को उनका डिटेन्शन पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था। उन्हें पिछले साल उस समय गिरफ्तार किया गया था जब जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया था।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More