BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर लोगों से की खास अपील, यहां पढ़ें

नई दिल्ली । राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से स्वस्थ रहने के लिए खेल और फिटनेस व्यायाम को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, राष्ट्रीय खेल दिवस पर, हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के जादू को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोच और सहयोगी कर्मचारियों के उत्कृष्ट सहयोग की सराहना करने का भी यह दिन है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "भारत सरकार खेल को लोकप्रिय बनाने और भारत में खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए कई प्रयास कर रही है। साथ ही, मैं सभी से खेल और फिटनेस व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। ऐसा करने के कई फायदे हैं। हर कोई खुश और स्वस्थ हो सकता है।"

भारतीय हाकी टीम के कप्तान रहने के दौरान ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद को इस खेल का जादूगर कहा जाता है। 29 अगस्त को हर साल उनकी जयंती देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दौरान खेल जगत में मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया जाता है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More