देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर । राजधानी के वैशाली नगर और भांकरोटा इलाके में शुक्रवार रात पिस्टल के दम पर दो लग्जरी कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने खरीदार सहित चार बदमाशों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन वाहन बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के फरार साथी व वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
डीसीपी (वेस्ट) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि लूट के मामले में आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ शिभू (24) निवासी उदयपुरवाटी झुंझुंनू हाल लक्ष्मी विहार गांधीपथ करणी विहार, राजेश स्वामी (25) निवासी बराल सीकर हाल महाराणा प्रताप मार्ग करणी विहार, जयसिंह (25) निवासी मां करणी नगर महाराणा प्रताप मार्ग करणी विहार और खरीददार राजेश बागड़ा (38) निवासी केरिया का बास बगरू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन वाहन बरामद किए है। पुलिस कार लूट गिरोह के फरार साथी विश्वजीत उर्फ समीर निवासी रिद्धी-सिद्धी नगर वैशाली नगर की तलाश कर रही है, जिसके पिता का करीब 15 दिन पूर्व ही निधन हुआ है। गिरोह ने पूछताछ में पिछले चार माह में भांकरोटा, वैशाली नगर, करणी विहार व पाली में करीब आधा दर्जन कार लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह से अन्य वारदातों के खुलासे के साथ हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। वैशाली नगर व भांकरोटा इलाके में शुक्रवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने कार लूट की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। दोनों वारदातों में पिस्टल के दम पर चालक का अपहरण कर मारपीट की गई, जिसके बाद सुनसान जगह पर पटककर कार लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर जांच करने पर शनिवार दोपहर भांकरोटा से लूटी गई कार गांधी पथ पर लावरिस हालत में सड़क किनारे खड़ी मिली, जिसकी नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। सादावस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार लेने आए गिरोह के बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ शिभू और राजेश स्वामी को धर-दबोचा। पूछताछ में गिरोह में सदस्य जयसिंह और खरीदार राजेश बागड़ा को भी पकड़ लिया।
साभार-khaskhabar.com












