BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल ने शनिवार की शाम कश्यप के खिलाफ अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इस ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय को भी टैग किया।

पायल ने ट्वीट किया, "अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आप कृपया इस पर कार्रवाई करें और देश को इस रचनात्मक आदमी के पीछे छुपे राक्षस को देखने दें। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मेरी मदद करें।"

पायल के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सामने आईं और उन्होंने कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, "हर आवाज मायने रखती है हैशटैग मीटू, हैशटैग अरेस्टअनुरागकश्यप। "

साथ ही उन्होंने पायल की पोस्ट को भी रीट्वीट किया।

अनुराग कश्यप ने अभी तक पायल घोष द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More