BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहला टेस्ट : विकेटकीपर वाटलिंग का दोहरा शतक, इंग्लैंड पर हावी न्यूजीलैंड

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। विकेटकीपर बीजे वाटलिंग (205) के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट पर 615 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन का स्कोर बनाया था और अब उसने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 207 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय जोए डनेली 16 गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद लौटे। जैक लीच बिना खाता खोले आउट हुए और उनके आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रोरी बन्र्स ने 31 और डोमीनिक सिब्ले 12 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने अब तक तीनों सफलता हासिल की है। इससे पहले, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 394 रन से आगे खेलना शुरू किया। वाटलिंग ने 119 और मिशेल सेंटनर ने 31 रन से आगे खेलना शुरू किया।
दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 261 रनों की शानदार साझेदारी की और कीवी टीम को 500 के पार पहुंचाया। इस दौरान अपने वाटलिंग ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। वाटलिंग टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वाटलिंग के पहले ब्रेंडन मैकुलम के नाम कीवी विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड था।

मैकुलम ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ हेमिल्टन में 185 रनों की पारी खेली थी। वाटलिंग ने 473 गेंदों पर 24 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा सेंटनर ने 269 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 126 रन की शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने तीन और जैक लीच तथा बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि कप्तान जोए रूट ने एक विकेट लिया।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More