BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहला टेस्ट : भारत की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से हराया

विशाखापत्तनम। भारत ने यहां के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 203 रन से रौंद दिया। 395 रन के विशाल लक्ष्य का पीछे कर रही अफ्रीकी टीम टेस्ट के अंतिम दिन रविवार को लंच के बाद दूसरे सत्र में 63.5 ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने 5, रवींद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।
अफ्रीका के लिए डेन पिएड्ट 107 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 56 और सेनुरान मुतुसामी 108 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 49 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी दूसरी पारी 11/1 रन से आगे शुरू की। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 502/7 रन और दूसरी पारी 323/4 रन पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे।
 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More