BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंजाब सीएम ने पीएम मोदी से उदारता से वित्तीय पैकेज देने की मांग की

चंडीगढ़, । पंजाब में कोविड मामलों में विस्तार होने और पहली तिमाही में 50 प्रतिशत राजस्व गिरावट के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महामारी से राजस्व की वसूली के पड़े फर्क को पूर्ण करने के लिए राज्यों को उदार वित्तीय पैकेज देने की माँग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रांतीय आपदा राहत फंड (एस.डी.आर.एफ.) में से खर्चों के लिए कोविड से सम्बन्धित शर्तें भी नरम करने की माँग रखी।
कोविड की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री के साथ वीडियो काँफ्रेसिंग के ज़रिये हुई मीटिंग के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोविड से सम्बन्धित खर्चों के लिए एस.डी.आर.एफ. में से इस समय पर 35 प्रतिशत तक फंड बरतने की शर्त है जबकि मौजूदा ज़रूरतों की पूर्ति के लिए यह काफ़ी नहीं है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन भी मीटिंग में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने उत्तरी जोन के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलौजी की स्थापना करने के लिए पंजाब के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर भारत सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए भारतीय मैडीकल अनुसंधान कौंसिल (आई.सी.एम.आर.) को इंस्टीट्यूट के लिए जल्दी ही 25 एकड़ ज़मीन सौंप दी जायेगी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More