देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित जि़लों के लिए 4.5 करोड़ रुपए की राशि जारी की
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित जि़लों के लिए 4.5 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी राजस्व मंत्री, पंजाब स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी।
जालंधर, कपूरथला और रूपनगर के लिए एक -एक करोड़ रुपए के अनुपात के साथ राशि जारी की गई जबकि लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर को 50-50 लाख रुपए की राशि जारी की गई। स. कांगड़ ने बताया कि इससे पहले राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए 1.75 करोड़ रुपए की राशि 35 लाख रुपए के अनुपात के साथ इन बाढ़ प्रभावित जि़लों को दी गई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, पंजाब की अध्यक्षता अधीन आपदा प्रबंधन समूह की सोमवार को हुई मीटिंग के दौरान प्रभावित जि़लों के डिप्टी कमिश्नरों ने वीडियो कॉन्फ्ऱेंस के द्वारा अन्य फंडों की माँग की थी। माँग के मुताबिक, तत्काल ज़रूरत वाले राहत कार्यों के लिए उनको फंड जारी किये गए हैं।
जिन राहत कार्यों के लिए रकम जारी की गई है उनमें मुख्य तौर पर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना, मरे हुए पशुओं के निपटारा करना, अस्थाई रिहायश तक पहुंच, टैंट, तिरपालें, अस्थाई शौचालय, दवाएँ, सुखा राशन, पीने वाला पानी, पाउडर वाला दूध, नदी के किनारों/पानी में से मलबा इक्कठा करना, ठहरे हुए पानी पर स्प्रे करना आदि शामिल है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल