देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को यह घोषणा की कि पंजाब से पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को अब 18 से 45 समूह के लिए टीकाकरण प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। एक उच्च स्तरीय वर्चुअल कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को निर्देश दिया कि वे राज्य स्तर पर स्वीकृत के अलावा प्राथमिकता श्रेणियों में 18 से 45 समूह के लिए जिलों को 10 प्रतिशत तक खुराक का उपयोग करने की अनुमति दें।
उन्होंने कहा कि विदेश जाने के इच्छुक छात्रों के अलावा, बुजुर्ग व्यक्तियों और अन्य तत्काल प्राथमिकता समूहों की देखभाल करने वालों को इस सूची में शामिल किया जाएगा।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने संबंधित विभागों को इस आयु वर्ग में राज्य सरकार द्वारा पहले से प्राथमिकता वाली श्रेणियों के सभी व्यक्तियों को टीके की उपलब्धता के आधार पर सक्रिय रूप से टीकाकरण करने के लिए भी कहा।
उन्होंने जोर देकर कहा, कोरोना फैलने के जोखिम को कम करने के लिए इस कदम की आवश्यक है, क्योंकि राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग