BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंजाब में मारे गए 5 संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) के पास पांच संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना तड़के सुबह की है। बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने तरनतारन जिले में बाड़ के पास हलचल देखी और कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को चेतावनी देने के पश्चात दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान उन्हें मार गिराया गया। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं, उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुआ है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घुसपैठिए आतंकवादी थे या ड्रग तस्कर थे।

एक बीएसएफ जवान ने कहा, "बीएसएफ की 103 बटालियन के चौकन्ने सैनिकों ने आईबी का उल्लंघन करते हुए संदिग्ध घुसपैठियों को देखा। रूकने की चेतावनी दिए जाने पर घुसपैठियों ने जवानों पर गोली दागनी शुरू कर दी, जिसके बाद बीएसएफ सैनिकों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। परिणामस्वरूप पांच घुसपैठियें मारे गए। गहन तलाशी अभियान जारी है।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More