BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पंजाब में 30 विधायक कोरोना पॉजिटिव, सभी घरों में क्वारंटीन

चंडीगढ़ । पंजाब में 30 विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। यहां कुल विधायकों की संख्या 117 है और प्रतिशत के हिसाब से देखें तो करीब 25 फीसदी विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पंजाब विधानसभा ने गुरुवार को सूची जारी कर इसकी जानकारी दी। हालांकि इनमें से सात रिकवर हो चुके हैं। बावजूद इसके कई विधायक शुक्रवार को होने वाले एक दिवसीय मानसून सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वे अपने घरों में क्वारंटीन हैं।

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा कोरोना से संक्रमित होने वाले पहले मंत्री थे, लेकिन वो ठीक होकर दोबारा काम पर लौट चुके हैं।

उनके बाद जेल मंत्री सुखजिंदर सिह रंधावा, राजस्व मंत्री गुरप्रीत कांगर और उद्योग मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिह ने बुधवार को कहा कि पंजाब में 117 विधायकों में से 23 अबतक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More