BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पंजाब की नहरों में 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी, यहां देखें

चंडीगढ़ । पंजाब जल स्रोत विभाग द्वारा रबी की फ़सल की फसलों की बीजाई के लिए सिंचाई के लिए 29 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2020 तक का नहरी प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द केनाल सिस्टम जैसे कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।
जल स्रोत विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कि भाखड़ा मैन लाईन में से निकलती नहरें जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि हरीके सिस्टम में से निकलने वाली नहरों जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और इसके ग्रुप ‘बी’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब में से निकलती सभराओं ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि कसूर ब्रांच लोयर, मैन ब्रांच लोयर और इसके रजबाहों और लाहौर ब्रांच को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More