BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नीतीश सरकार के उद्घाटन से पहले ही टूटा अप्रोच रोड, 509 करोड़ की बजट में बना था पुल

पटना। बिहार में नीतीश सरकार को झटका देने वाली एक और घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार, छपरा में एक पुल की अप्रोच रोड उसके उद्घाटन से पहले ही टूट गई है। बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही इस पुल का उद्घाटन करने वाले थे। इससे पहले 15 जुलाई को गोपालगंज में सत्तरघाट ब्रिज की अप्रोच रोड टूट गई थी।
बता दे कि आज (12 अगस्त) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छपरा में बंगरा घाट मेगा ब्रिज का उद्घाटन करना था, लेकिन इस पुल की अप्रोच रोड उद्घाटन से पहली ही बह गई।
बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर में सारण बांध टूटने की वजह से बंगरा घाट मेगा ब्रिज की अप्रोच रोड टूटी है। इस पुल की लागत 509 करोड़ रुपये है। वहीं, एक महीना पहले गोपालगंज के जिस सत्तरघाट पुल की अप्रोच रोड टूटी थी उसकी कीमत 264 करोड़ थी। यानी इस बार लगभग डबल कीमत के पुल की अप्रोच रोड भी पानी का बहाव नहीं सहन कर पाई और धारा के साथ बह गई।

 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More