BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

नकारात्मक चरित्रों की नकारात्मकता से इस तरह बचते हैं पंकज त्रिपाठी

मुंबई । वेब शो 'सेक्रेड गेम्स' में गुरुजी और 'मिर्जापुर' में कालीन भईया के किरदार को अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बखूबी निभाया है, जिन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा भी गया है। अभिनेता का कहना है कि वह अपने निभाए जा रहे हैं नकारात्मक किरदारों में हंसी का थोड़ा सा तड़का भी लगा देते हैं ताकि इनमें नकारात्मकता की चरम सीमा न देखने को मिले। पंकज कहते हैं, "मैं जान-बूझकर इस तकनीक का इस्तेमाल करता हूं कि मेरे निभाए जा रहे किरदार नकारात्मकता की चरम सीमा तक न पहुंचे। इंसानी स्वभाव के दो पहलू होते हैं - अच्छा और बुरा, जिसमें असंतुलन तो हो सकता है, लेकिन एक पक्ष के मुकाबले दूसरा कभी भी शून्य नहीं हो सकता है।"

वह आगे कहते हैं, "पहले के विलेन में नकारात्मकता अपने चरम पर होती थी। मुझे लगता है कि कॉमेडी और कुछ-कुछ हंसी-मजाक के जरिए हमें इसके दूसरे पहलू पर भी गौर फरमाना चाहिए ताकि ये यथार्थ लगे, लोग इनसे आसानी से जुड़ सके।" 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More