BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धर्मेद्र ने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र ने मंगलवार को अपने पुराने दिनों को याद किया, जब उन्हें महान अभिनेता दिलीप कुमार से अवार्ड मिला था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। क्लिप में धर्मेंद्र, दिलीप कुमार के साथ अपने विशेष रिश्ते के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वह दिलीप कुमार को अपने भाई जैसा मानते हैं।

दिलीप कुमार से अवार्ड लेते हुए अभिनेता ने कहा था, "मैं अपने भाई से बहुत प्यार करता हूं। कभी कभी लगता है कि हम एक ही मां की कोख से पैदा क्यों नहीं हुए। अपने भाई से बहुत प्यार करता हूं।"

वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "दिलीप साहब के लिए प्यार और सम्मान।"

धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने 1972 में रिलीज फिल्म 'अनोखा मिलन' में साथ काम किया था। उन्हें दिलीप कुमार के साथ काम करने के अधिक अवसर नहीं मिलने का भी अफसोस है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More