देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसरकार ने आज बताया कि देश में 19 कोयला खदानों के लिए 34 निविदाएं प्राप्त हुई हैं। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि इनमें से चार खदानें कोकिंग कोयले की जबकि बाकी 15 खदानें गैर कोकिंग कोयले की हैं। कोयले की कुल 67 खदानों के लिए इस साल 25 मार्च को निविदा मंगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। निविदा भरने की अंतिम तारीख आठ जुलाई थी।
मंत्रालय ने कहा है कि प्राप्त निविदाओं की जांच एक तकनीकी समिति करेगी। सफल निविदाकर्ताओं की सूची बनाई जाएगी जो बाद में इलेक्ट्रोनिक माध्यम से आयोजित बोली में भाग ले सकेंगे। बोली की प्रक्रिया मेटल स्क्रेप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर की जाएगी।












