BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली हिंसा : 2 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी-हिरासत, शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल को जमानत

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में 24-25 फरवरी को भडक़ी हिंसा में गिरफ्तार होने वाले और हिरासत में लिए जाने वालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को यह संख्या बढक़र 2193 पहुंच गई, जबकि दर्ज एफआईआर की संख्या 690 हो गई। शनिवार देर रात आईएएनएस को यह जानकारी दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने दी।

जानकारी के मुताबिक, अब तक शस्त्र अधिनियम के तहत 48 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि हिंसा के दौरान हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उधर, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पिछले महीने शाहीन बाग के पास हवा में तीन गोलियां चलाने वाले कपिल गुर्जर को जमानत दे दी।

पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने उसे 25,000 रुपए के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर छोड़ दिया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया और दलील दी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। हालांकि उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। अधिवक्ता नरवीर डबास ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत की मांग करते हुए यह दलील दी कि वह अतीत में कभी भी इस तरह से किसी अन्य मामले में शामिल नहीं हुआ है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More