BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली हाईकोर्ट के 6 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के छह अधिवक्ताओं की न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति की अनुशंसा की है। बोबडे के साथ, न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना, अरुण मिश्रा, आर. एफ नरीमन और यू.यू ललित कॉलेजियम में शामिल हैं।
सोमवार को हुई बैठक में कॉलेजियम ने अधिवक्ता जसमीत सिंह, अमित बंसल, तारा वितास्ता गंजू, अनीश दयाल, अमित शर्मा और मिनी पुष्करना ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में अनुशंसा की।
इससे पहले कॉलेजियम ने इलाहबाद, केरल और गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीशों व न्यायिक अधिकारियों के रूप में नियुक्ति की अनुशंसा की थी।
14 अगस्त को हुई बैठक में कॉलेजियम ने इलाहबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में न्यायिक अधिकारियों सुभाष चंद्र, संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा और सरोज यादव के नामों की अनुशंसा की थी।
कॉलेजियम ने इसके अलावा अधिवक्ता जियाद रहमान और मुरली पुरुषोत्तम और न्यायिक अधिकारी कौसर इडप्पागठ और करुणाकरण बाबू को केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधिश के रूप नियुक्ति की स्वीकृति के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी थी।
इसके अलावा कॉलेजियम ने निर्जरकुमार सुशीलकुमार देसाई, वैभवी देवांग नानावती और निखिल श्रीधरन करियल को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी।
कॉलेजियम का निर्णय कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More