BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दिल्ली में पानी पर मचा घमासान, बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी के मसले पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने दिल्ली में पेयजल को लेकर हाहाकार मचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पेयजल व्यवस्था न सुधरने पर दिल्ली जल बोर्ड चेयरमैन सत्येंद्र जैन के घर का पानी का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, मैं डंके की चोट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अगर दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई तो भाजपा जल बोर्ड के चेयरमैन सत्येंद्र जैन के घर का पानी काटेगी। अगर दिल्ली की जनता को पानी नहीं मिलेगा तो इनको भी नहीं मिलना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को पानी मुहैया करने में नाकाम रही है। पानी के लिए दिल्ली में हाहाकार मचा है। सात साल में केजरीवाल सरकार ने सिर्फ झूठी घोषणाएं कीं। गंदा पानी पीकर लोग लीवर, किडनी की बीमारियों और कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More