BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली में 3 दिन में 57 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल 34 पैसे

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को बड़ी राहत मिली। देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल का भाव 28-31 पैसे लीटर सस्ता हो गया और डीजल के दाम में भी 20-22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी आने के बाद तेल विपणन कपंनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। इन तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 57 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 34 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.04 रुपये, 76.67 रुपये, 79.65 रुपये और 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.15 रुपये, 69.51 रुपये, 70.39 रुपये और 71.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता 29 पैसे, मुंबई में 28 पैसे और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता 20 पैसे जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

पिछले महीने 14 सिंतबर को सऊदी अरब की तेल कंपनी सउदी अरामको पर हुए ड्रोन हमले के बाद 16 सितंबर हो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम में 28 साल बाद सबसे बड़ी एक दिनी तेजी दर्ज की गई थी जब ब्रेंट क्रूड का भाव 71.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया, लेकिन उसके बाद से अब तक ब्रेंट का भाव 13 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा गिरा है। हालांकि इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड का दिसंबर अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 58.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More