BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में लगी आग, 70 झोपड़ियां जलकर राख

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में आग लगने के कारण करीब 70 झोपड़ियां उसमें जलकर राख हो गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी। इस घटना की सूचना बुधवार देर रात को मिली, जिसके बाद करीब 26 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। अग्निशमन कर्मचारियों ने गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें बुधवार की रात को 11.30 बजे फोन आया। आग में जली छोटी-छोटी झोपड़ियों में लोग ज्यादातर स्क्रैप का काम करते थे। आग लगने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। "

घटना की सूचना के बाद सबसे पहले छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था, लेकिन बाद में इस आग को नियंत्रित करने के लिए और अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

वहीं रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में दिल्ली गेट क्षेत्र में आग की बड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More