BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली-NCR में 20-21 अगस्त को बारिश का अनुमान

देश में कई राज्य जहां बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं, वहीं कई राज्यों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और उमस का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून करीब दो हफ्तों बाद देश के उत्तरी हिस्सों में फिर सक्रिय हो रहा है।

विभाग ने कहा ह‍ै कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं।

19 से 21 अगस्त तक बारिश के आसार

चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 21 अगस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बन गए हैं। इस बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे बीते कुछ हफ्तों से पड़ रही उमस व तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली-NCR में 20-21 अगस्त को बारिश का अनुमान

सीएसए के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ0 एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि तेज गर्मी व उमस से बेहाल उत्तर भारत में करीब दो सप्ताह बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी व उमस से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बारिश का अनुमान है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More